गया होकर रांची व टाटा के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अलग-अलग रेलखंडों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा.

गया. डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अलग-अलग रेलखंडों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा. इस संबंध में इसीआर के सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी सं 08639/08640 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल (बोकारो-गोमो-गया के रास्ते) चलेगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 08639 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 22 जून को रांची से 14.10 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08640 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 23 जून को पटना से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे रांची पहुंचेगी. इस स्पेशल में प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 04 तथा साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे. अप व डाउन दिशा में परीक्षा स्पेशल जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, बोकारो स्टील सिटी व मूरी स्टेशनों पर रुकेगी. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 08109/08110 टाटा-पटना-टाटा परीक्षा स्पेशल (पुरूलिया-गोमो-गया के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या 08109 टाटा-पटना परीक्षा स्पेशल 22 जून को टाटा से 16.15 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08110 पटना-टाटा परीक्षा स्पेशल 23 जून को पटना से 21.15 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे टाटा पहुंचेगी. इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के तीन कोच होंगे. अप व डाउन दिशा में परीक्षा स्पेशल जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, महूदा, भोजूडीह, पुरूलिया व चांडिल स्टेशनों पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >