सीता कुंड मंदिर में महिला से सोने की चेन झपटी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्गु नदी के पूर्वी तट पर स्थित प्रसिद्ध सीता कुंड मंदिर में सोमवार की शाम पूजा करने पहुंची एक महिला को बदमाशों ने निशाना बना लिया.

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फल्गु नदी के पूर्वी तट पर स्थित प्रसिद्ध सीता कुंड मंदिर में सोमवार की शाम पूजा करने पहुंची एक महिला को बदमाशों ने निशाना बना लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पूजा में व्यस्त थी, तभी उचक्कों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगे. महिला ने तुरंत शोर मचाया, जिससे मौके पर मौजूद गश्त कर रही पुलिस टीम और स्थानीय लोग सतर्क हो गये. सभी ने मिलकर बदमाश का पीछा करना शुरू किया. खुद को घिरता देख बदमाश ने चेन को रास्ते में फेंक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. महिला अपनी चेन वापस मिलने पर राहत की सांस ली, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मांग की कि धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त और सीसीटीवी निगरानी को बढ़ाया जाये, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >