बालू खनन के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार, बाइक जब्त

टिकारी थाना क्षेत्र के पंचदेवता पुल के समीप से अवैध रूप से दुपहिया वाहन से बालू का खनन करते आठ लोगों को पकड़ा गया है.

टिकारी. टिकारी थाना क्षेत्र के पंचदेवता पुल के समीप से अवैध रूप से दुपहिया वाहन से बालू का खनन करते आठ लोगों को पकड़ा गया है. खान विभाग द्वारा बालू की अवैध खनन के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया गया है कि टिकारी थानाध्यक्ष द्वारा गैर व्यवसायिक वाहनों से बालू के खनन की सूचना दी गयी थी. इसके बाद खनन निरीक्षक टिकारी थाना की पुलिस की मदद से पंचदेवता पुल के समीप खनन कर रहे आठ लोगों को दुपहिया वाहन मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया. गिरफ्तार लोगों द्वारा बालू खनन से संबंधित कोई भी वैद्य कागजात नहीं दिखाये गये. खनन निरीक्षक द्वारा नदी में 60 फिट लंबा व 30 फिट चौड़ा खनन पाया गया. वहीं नदी किनारे दो सौ वर्ग फुट बालू का भंडारण किया हुआ पाया गया. खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की मदद से आठ लोगों को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया. सभी आठों आरोपितों के विरुद्ध बिहार खनिज नियमावली के सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >