गया जी: ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, युवक गंभीर जख्मी

अरवल जिले में ई-रिक्शा की लापरवाही से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पैमार नदी के ब्रिज पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Gaya ji News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी पैमार व गोगा गांव के बीच पैमार नदी पर बने ब्रिज पर लहरिया कट ई रिक्शा चालक ने बाइक सवार को रौंद डाला.इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.स्थानीय लोगों ने जख्मी बाइक सवार युवक को इलाज के लिए जय प्रकाश नारायण अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना में जख्मी युवक की पहचान पूर्व प्रखंड प्रमुख दीनबंधु प्रसाद का 42 वर्षीय भतीजा बूढ़ी पैमार गांव निवासी दीपक प्रसाद के रूप में किया गया. इधर, स्थानीय पुलिस ने ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया. ई रिक्शा को भी जब्त कर ली है.परिजन के लिखित आवेदन आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >