गया जी : गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने संभाली सड़क की कमान, श्रमदान से ईंट-मोरंग डालकर किया मरम्मत

मैगरा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने इमामगंज जाने वाली मुख्य सड़क के बड़े गड्ढों से परेशान होकर श्रमदान से मरम्मत का बीड़ा उठाया. स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर ईंट और मोरंग डालकर आवागमन सुगम बनाया गया.

मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर टोला (भुइयांडीह) से इमामगंज प्रखंड के कोठी जाने वाली मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से सड़क की मरम्मत की. ग्रामीणों और समाजसेवियों ने सड़क के गड्ढों में ईंट और मोरंग डालकर आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया.

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी दिया सहयोग

चोन्हा (नयकडीह) निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष कुमार अम्बष्ट, रविरंजन कुमार समेत अन्य लोगों के सहयोग से सड़क की मरम्मत की गई. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के प्रयास से फिलहाल सड़क पर आवागमन कुछ हद तक आसान हुआ है.

झारखंड तक जाता है मुख्य मार्ग

ग्रामीणों के अनुसार, यह मुख्य मार्ग भुइयांडीह से डेरौना नाला, कोठी और सलैया होते हुए झारखंड राज्य तक जाता है. बरसात के दौरान सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से आवागमन प्रभावित हो गया था. छोटे वाहन, टोटो और ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आ रही थीं.

श्रमदान से सड़क में बने गड्ढे की मरम्मती करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

कई बार जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

आशुतोष कुमार अम्बष्ट समेत नयकडीह के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई. ग्रामीणों के अनुसार, समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित पहल नहीं होने के बाद उन्होंने खुद सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया.

अपनी राशि और श्रमदान से भरे गड्ढे

ग्रामीणों ने अपनी राशि और श्रमदान से सड़क के गड्ढों में ईंट और मोरंग डाला. इसके बाद सड़क को फिलहाल चलने लायक बनाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में सड़क की स्थिति और खराब होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

स्थायी मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि श्रमदान से सड़क की मरम्मत करना स्थायी समाधान नहीं है. पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को सड़क की स्थिति का जायजा लेकर स्थायी रूप से मरम्मत करानी चाहिए. इससे बरसात के दौरान दोबारा ऐसी समस्या उत्पन्न होने से बचाया जा सकेगा और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.

ALSO READ : गया जी : गुरुआ में वाहन जांच के दौरान 25 लीटर महुआ शराब बरामद, बाइक चालक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >