गया जी : डुमरिया की बुद्ध पहाड़ी पर दोगोला गायन का मुकाबला, सड़क और विवाह मंडप की भी हुई घोषणा

गया जी के बुद्ध पहाड़ी पर सावन पूर्णिमा के अवसर पर एक रोमांचक दोगोला गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया. इस दौरान, पंचायत मुखिया ने विवाह मंडप और सड़क निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिससे स्थानीय समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई.

सावन पूर्णिमा के अवसर पर गया जी के बुद्ध पहाड़ी प्राणचक परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दोगोला गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दुबहल पंचायत की मुखिया गीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव राम, सेवरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र दास, प्रताप दास, सचिव राजीव रंजन प्रसाद एवं भरत प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई.

मधु यादव और रुंजय रसीला के बीच हुआ रोचक मुकाबला

दोगोला गायन प्रतियोगिता में आरा के मधु यादव और औरंगाबाद के रुंजय रसीला के बीच रोचक मुकाबला हुआ. दोनों कलाकारों ने अपनी गायन प्रतिभा से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

Also Read : मगध मेडिकल में नवजात की पीलिया रिपोर्ट 22%, बाहर जांच में 10%; 12 प्वाइंट के अंतर से उठे सवाल

मुखिया गीता देवी ने विवाह मंडप और सड़क निर्माण की घोषणा की

इस अवसर पर दुबहल पंचायत की मुखिया गीता देवी ने बुद्ध पहाड़ी परिसर में विवाह मंडप निर्माण कराने तथा मुख्य मार्ग से बुद्ध पहाड़ी तक आवागमन के लिए अपने मद से सड़क निर्माण कराने की घोषणा की.

बुद्ध पहाड़ी पर प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगाने का प्रस्ताव

वहीं, सेवरा पंचायत के पूर्व मुखिया सह बुद्ध पहाड़ी विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र दास ने प्रत्येक शुक्रवार को बुद्ध पहाड़ी परिसर में साप्ताहिक बाजार लगाने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर उपस्थित लोगों ने सहमति जताई.

मंच संचालन और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

मंच संचालन भरत प्रजापति एवं मिथिलेश प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बबन प्रसाद, अशोक प्रजापति, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >