राखी लेकर थाने पहुंचीं छात्राएं, पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र; बोलीं- आप सुरक्षित तो हम भी सुरक्षित

गया जी के डोभी में छात्राओं ने एक अनूठी पहल करते हुए थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी. यह स्नेहिल मिलन पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ.

Raksha Bandhan Police : गया जी के डोभी में छात्राओं ने प्यार और सम्मान का एक अनोखा संदेश थाने पहुंचकर दिया. छात्राओं ने डोभी थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और उनकी लंबी आयु व सकुशल जीवन की कामना की. छात्रों और पुलिस के बीच यह स्नेहिल मिलन समारोह देखकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल बन गया.

हमारी रक्षा के लिए तत्पर रहती है पुलिस: छात्राएं

छात्राओं ने कहा कि पुलिस हमारी रक्षा के लिए तत्पर रहती है, इसलिए हमें भी उनकी भलाई के लिए अच्छा सोचना चाहिए. वे सुरक्षित होंगे तो हम भी सुरक्षित रहेंगे, उपस्थित छात्राओं में से एक ने कहा.

समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों में देखने लायक उत्साह देखा गया, वे बड़ों को राखी बांधते हुए मुस्कान बिखेर रहे थे.

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और सब-इंस्पेक्टर ने की सराहना

इस अवसर पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बच्चियों की इस पहल की सराहना की और उन्हें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया.

पुलिसकर्मियों ने दिया आशीर्वाद और मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला

थाने के अन्य पुलिस कर्मियों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनकी हिम्मत बढ़ाते हुए उपहार स्वरूप मिठाई खिलाई. प्रशासनिक और शैक्षिक संस्थाओं के बीच बने इस सौहार्दपूर्ण संबंध ने स्थानीय लोगों को भी प्रभावित किया.

Also Read : बोधगया के प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर का प्रबंधन अब मठ के हाथ, धार्मिक न्यास पर्षद ने जारी किया आदेश

पुलिस और विद्यार्थियों के बीच विश्वास कायम रहने की उम्मीद

विद्यार्थी-शिक्षक और पुलिस के बीच यह जन्मा विश्वास आगे भी इसी तरह कायम रहने की उम्मीद जताई जा रही है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे के लिए शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से फोटो सेशन कर इस विशेष आयोजन को सहेजा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >