मासूम पीयूष को उसके साहस, माता-पिता को संयम रखने पर गयाजी डीएम ने दिया उपहार

गया में बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय पीयूष कुमार को सुरक्षित बचा लिया गया. इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में योगदान देने वाले एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों को डीएम ने सम्मानित किया. पीयूष और उनके माता-पिता को भी डीएम ने उपहार देकर प्रोत्साहित किया.

Piyush Borewell Accident : गया जी के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत कठौतिया केवाल पंचायत निवासी दिनेश मांझी के तीन वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार गुरुवार की रात गहरे बोरवेल में गिरकर संकटग्रस्त हो गया था. इस संबंध में डीएम शशांक शुभंकर ने जानकारी होते ही त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया. इसके बाद एडीएम (आपदा प्रबंधन) कुमार पंकज, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व फतेहपुर के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. पीयूष के पिता दिनेश मांझी व मां प्रमिला देवी बेटे की सलामती की दुआ कर रहे थे. पीयूष कुमार को लगभग छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बोरवेल से जीवित व सकुशल बाहर निकाला गया.

इसके बाद शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम ने सहयोग कार्य में जुड़े एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही पीयूष कुमार व उनके माता-पिता को इस कठिन घड़ी में संयम बनाये रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने के लिए उपहार दिया गया.

डीएम ने बताया कि उक्त खुले बोरवेल में शामिल दोषी अभियंता तथा ठेकेदार को चिह्नित करते हुए उन पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही पीएचइडी विभाग के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में खुले बोरवेल को तीन दिनों के अंदर बंद करते हुए सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. इस सम्मान कार्यक्रम में एडीएम (आपदा प्रबंधन) कुमार पंकज, एडीएम (विधि व्यवस्था) मो शफीक, डीपीआरओ दीपक चंद्र देव, ओसीडी अंकुर कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें : गया जी में पीयूष बोरवेल हादसे पर कार्रवाई तेज, एजेंसी पर FIR का आदेश; 7 घंटे चला था रेस्क्यू ऑपरेशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >