गया जी के दिग्मणि ग्लोबल स्कूल के दो छात्र बने स्टेट टॉपर, इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में लहराया परचम

दिग्मणि ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड 2025-26 के गणित ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया है. दो छात्रों ने स्टेट टॉपर बनकर स्कूल का गौरव बढ़ाया, वहीं तीन को एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला.

Gaya Ji Digmani Global School : गया जी मानपुर स्थित दिग्मणि ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने इंडियन टैलेंट ओलंपियाड 2025-26 के गणित ओलंपियाड में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है.

दो विद्यार्थियों ने हासिल किया स्टेट टॉपर का स्थान

विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र अभिषेक कुमार और पांचवीं कक्षा के छात्र आर्यन कुमार ने स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

तीन विद्यार्थियों को मिला एक्सीलेंस अवॉर्ड

गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नौवीं कक्षा की आराग्या मेहता, आठवीं कक्षा के यश राज और सातवीं कक्षा के सत्यांश कुमार को एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन आलोक रंजन, प्राचार्य, प्रबंधन समिति और सभी शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी. चेयरमैन आलोक रंजन ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षाएं विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, समस्या समाधान कौशल और आत्मविश्वास को विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने, जिज्ञासु बने रहने और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया. साथ ही विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >