गया जंक्शन के वन-बी प्लेटफॉर्म पर डीजल इंजन का सफल ट्रायल, 23 जुलाई से खत्म होगा मेगा ब्लॉक

गया जंक्शन के वन-बी प्लेटफॉर्म पर डीजल इंजन का सफल ट्रायल हुआ है, जिससे रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। 23 जुलाई से मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद प्लेटफॉर्म यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे असुविधा का सामना कर रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Gaya Ji News : गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत वन-बी प्लेटफॉर्म पर बुधवार को डीजल इंजन का सफल ट्रायल किया गया. रेलवे अधिकारियों की निगरानी में हुए इस ट्रायल के दौरान इंजन का परिचालन पूरी तरह सुचारु रहा.

ट्रायल सफल होने के बाद रेलवे ने राहत की सांस ली है और अब 23 जुलाई से मेगा ब्लॉक समाप्त कर प्लेटफॉर्म को यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वन-बी प्लेटफॉर्म पर पिछले कई दिनों से आधारभूत संरचना को मजबूत करने, ट्रैक एवं अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था.

निर्माण कार्य के कारण कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया गया था, जिससे यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा. कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन निर्धारित प्लेटफॉर्म के बजाय अन्य प्लेटफॉर्मों से कराया जा रहा था.

सभी तकनीकी परीक्षण रहे सफल, यात्रियों को मिलेगी राहत

किए गए डीजल इंजन के ट्रायल में ट्रैक, सिग्नल और प्लेटफॉर्म की तकनीकी व्यवस्था का परीक्षण किया गया. सभी परीक्षण सफल रहने के बाद अधिकारियों ने कार्य को संतोषजनक बताया. अब 23 जुलाई से मेगा ब्लॉक समाप्त होने के साथ ही यात्रियों को पहले की तरह सुविधाएं मिलने लगेंगी.

रेलवे प्रशासन ने बताया कि मेगा ब्लॉक हटते ही अधिकांश ट्रेनों का परिचालन फिर से उनके निर्धारित प्लेटफॉर्म से किया जाएगा. इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी और ट्रेनों के संचालन में भी सुगमता आएगी.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले स्टेशन पर प्रदर्शित सूचना पट्ट व उद्घोषणाओं पर ध्यान दें. साथ ही, निर्धारित प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही भी पहले की तरह सामान्य हो जाएगी. रेलवे का कहना है कि पुनर्विकास कार्य पूरा होने के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों को पहले से अधिक आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

क्या कहते हैं प्रोजेक्ट मैनेजर

इस संबंध में कंस्ट्रक्शन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गया जंक्शन पर तेजी से विकास का काम किया जा रहा है. अब एक नंबर प्लेटफॉर्म पर मेगा ब्लॉक लेकर कामकाज किया जाएगा. वहीं वन-बी प्लेटफॉर्म पर तेजी से काम चलाया गया. जल्द ही रेलयात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >