गयाजी आये दो श्रद्धालुओं की मौत

पितृपक्ष मेले में पिंडदान करने पहुंचे थे

पितृपक्ष मेले में पिंडदान करने पहुंचे थे

गया.

पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदान करने पहुंचे राजस्थान व छतीसगढ़ के एक-एक पिंडदानी की मौत सोमवार को हो गयी. एएनएमएमसीएच से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में छतीसगढ़ के रायपुर जिले के सूरजपुर के रहनेवाले संत लाल यादव को 29 सितंबर की देर रात परिजन ने भर्ती कराया. मरीज को यहां गंभीर हालत में लाया गया था. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. इधर, राजस्थान के सीकर के रहनेवाले मोहन शर्मा को सोमवार की सुबह यहां एंबुलेंस से लाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों के शवों को कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >