Gaya News : 80 पंचायत जनप्रतिनिधियों को डीडीसी ने किया रवाना

Gaya News : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले से 80 पंचायत जनप्रतिनिधियों के दल को डीडीसी नवीन कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया है.

गया. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले से 80 पंचायत जनप्रतिनिधियों के दल को डीडीसी नवीन कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया है. दल में जिला पंचायती राज पदाधिकारी केके यादव के अलावा पंचायती राज विभाग कार्यालय से जुड़े कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे. जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री यादव ने बताया कि पंचायत जनप्रतिनिधियों को सरकारी खर्चे पर निजी वाहन से मधुबनी ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि मधुबनी जानेवाले पंचायत जनप्रतिनिधियों में केवल सरपंच व वार्ड सदस्य शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इन पंचायत जनप्रतिनिनिधियों को जिला प्रखंड स्तर से जुड़े पंचायत पदाधिकारी की निगरानी में मधुबनी ले जाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >