डीडीसी पहुंचे धनगाईं स्टेडियम, किया मुआयना

गया के डीडीसी विनोद दुहन ने प्रखंड के घोर नक्सल प्रभावित धनगाईं गांव में बने स्टेडियम का मुआयना किया.

बाराचट्टी. गया के डीडीसी विनोद दुहन ने प्रखंड के घोर नक्सल प्रभावित धनगाईं गांव में बने स्टेडियम का मुआयना किया. प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर पतलुका पंचायत के इलाके में बने स्टेडियम की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव-देहात के इलाकों में युवाओं को खेलकूद का एक नया मैदान मिल गया है. स्टेडियम निर्माण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी निर्माण की प्रक्रिया अन्य पंचायतों में भी होनी चाहिए, जिससे युवाओं में खेल के प्रति जोश भरेगा. गौरतलब है कि पतलुका पंचायत के इलाके में मनरेगा कार्ययोजना से स्टेडियम का निर्माण कराया गया है. स्टेडियम का निर्माण हो जाने से इलाके के लोगों में काफी खुशी है. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बालेश्वर यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >