बहू ने ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज

मारपीट के आरोप में बहू ने अपने ससुर सहित अन्य परिवारवालों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया है.

शेरघाटी. मारपीट के आरोप में बहू ने अपने ससुर सहित अन्य परिवारवालों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस से की गयी शिकायत में थाना क्षेत्र के घुज्जी गांव की रहनेवाली रीता देवी ने कहा है कि उनके ससुर सहित अन्य परिवार के लोग हमेशा प्रताड़ित करते हैं. विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट करना शुरू कर देते हैं. परिवारवालों की प्रताड़ना एवं मारपीट से तंग आकर हमने पुलिस में शिकायत की है. पीड़िता ने इस मामले को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार के साथ दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. जांच के उपरांत दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >