प्रेमी के साथ भागी बेटी, मां ने दी जान

गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में बुधवार की दोपहर 35 वर्षीया महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने मानसिक संतुलन खो दिया था.

गया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में बुधवार की दोपहर 35 वर्षीया महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने मानसिक संतुलन खो दिया था. इसी कारण उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले नौ जुलाई को उनकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी के युवक ने बहला-फुसला कर घर से भगा ले गया है. इस घटना के बाद से उनकी पत्नी अवसाद में चली गयी थी. वह हमेशा बच्ची के बारे में सोचते रहती थी. वह तनाव में रह रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >