Gaya Ji News : गया जी के परैया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. शिक्षकों ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए.
विद्यालयों में छात्रों को किया गया जागरूक
अभियान के तहत प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही इंटरनेट और मोबाइल के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूक किया गया.
ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी. इसके अलावा किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने को कहा गया.
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में लोगों को मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से होने वाली ठगी तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था. शिक्षकों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है.
मॉकड्रिल के जरिए समझाया साइबर सुरक्षा का महत्व
इसके माध्यम से छात्रों को बताया गया कि साइबर ठग किस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और ऐसी परिस्थितियों में क्या सावधानी बरतनी चाहिए.
Also Read : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, गयाजी के शिवालयों में उमड़ेगी आस्था की भीड़, तैयारियां तेज
