सीयूएसबी शोधार्थी शिवम को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मान

सीयूएसबी के भूगोल विभाग के शोधार्थी शिवम प्रियदर्शी ने 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आइसीसीआरआइपी 2025 में शोधपत्र प्रस्तुति के लिए पुरस्कार जीता.

गया. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के भूगोल विभाग के शोधार्थी शिवम प्रियदर्शी ने 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आइसीसीआरआइपी 2025 में शोधपत्र प्रस्तुति के लिए पुरस्कार जीता. सहायक प्राध्यापक डॉ सोमनाथ बेरा के मार्गदर्शन में किये गये शोध के लिए उन्हें ₹5,000 नकद और योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. शिवम ने पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में महत्वपूर्ण अवसंरचना पर मलबा प्रवाह जोखिम प्रभाव विषय पर शोध प्रस्तुत किया, जिसे मौलिकता और व्यावहारिक प्रासंगिकता के लिए सराहना मिली. कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा और विभागाध्यक्ष प्रो किरण कुमारी ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >