कोरोना अलर्ट: लोगों के लिए अब सुरक्षा कवच बनेगा आयुष संजीवनी एप

कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से लोगों की रक्षा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा आयुष मंत्रालय अब आयुष संजीवनी एप लेकर आगे आया है. इस एप में जहां आयुष मंत्रालय की सभी एडवायजरी हैं, वहीं इसमें लोगों के सवाल-जवाब का भी प्रावधान किया गया है. इन्हीं सवाल-जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है.

गया : कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से लोगों की रक्षा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा आयुष मंत्रालय अब आयुष संजीवनी एप लेकर आगे आया है. इस एप में जहां आयुष मंत्रालय की सभी एडवायजरी हैं, वहीं इसमें लोगों के सवाल-जवाब का भी प्रावधान किया गया है. इन्हीं सवाल-जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है.

लोग इस एप पर अपने अनुभव साझा कर सकेंगे कि वह आयुष मंत्रालय की सलाह को कब से अपना रहे हैं और कितने दिनों में फायदा हुआ. इसके अलावा किन दिशा-निर्देशों के पालन से ज्यादा लाभ हुआ है. एप के माध्यम से प्रयास है कि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार हो, ताकि और लोग इसका फायदा उठाकर निरोगी काया पा सकें. भारत में पारंपरिक चिकित्सा का लंबा इतिहास रहा है और आयुर्वेद के क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते आयुष मंत्रालय आयुष प्रणालियों के दैनिक अध्ययन के माध्यम से देश में कोरोना वायरस यानि कोविड-19 की समस्या का समाधान करने के लिए काम कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >