गया जी : टनकुप्पा की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर, ग्रामीणों की कई समस्याओं का मौके पर हुआ निबटारा

गया जी के टनकुप्पा प्रखंड की तीन पंचायतों में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और विभिन्न आवेदनों का मौके पर निपटारा किया.

Gaya Ji News : गया जी के टनकुप्पा प्रखंड की उतलीबारा पंचायत, चोवार पंचायत और आरोपुर पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया.

उतलीबारा पंचायत में प्राप्त आवेदनों का विवरण

उतलीबारा पंचायत में आयोजित शिविर में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें राशनकार्ड के 12 आवेदन, बिजली विभाग से चार, जमीन से संबंधित दो, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित दो एवं आवास योजना से तीन आवेदन शामिल हैं.

चोवार पंचायत में दर्ज हुए 15 मामले

वहीं चोवार पंचायत से 15 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें राशनकार्ड से संबंधित तीन, पंचायती राज विभाग से पांच, पीएचइडी से तीन, राजस्व विभाग से संबंधित तीन और प्रधानमंत्री आवास योजना से एक आवेदन शामिल है.

आरोपुर पंचायत में मिले आवेदन और ग्रामीणों की मांगें

आरोपुर पंचायत से छह आवेदन प्राप्त हुए. वहीं, ग्रामीणों ने पेंशन, आवास, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाणपत्र सहित जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष जमा किए.

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते अधिकारी

मौके पर निष्पादन और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

शिविर में पहुंचे जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >