23 मार्च को फतेहपुर आ रहे चिराग पासवान, तैयारी को लेकर हुई बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गया जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को फतेहपुर के रामसहाय उच्च विद्यालय प्रांगण में बैठक हुई.

गया. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गया जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को फतेहपुर के रामसहाय उच्च विद्यालय प्रांगण में बैठक हुई. बैठक में नव संकल्प जनसभा सह मिलन समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी. मिलन समारोह में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान भी मौजूद रहे. वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान फतेहपुर बाजार स्थित रामसहाय उच्च विद्यालय के प्रांगण में आगामी 23 मार्च को दिन में 11 बजे आ रहे हैं. जनसभा को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. बैठक में डॉ बीएन चौधरी, विजय पासवान, अंग्रेज पासवान, पवन कुमार, विपिन कुमार, रविंद्र पासवान, रवींद्र पासवान, अनूप कुमार यादव, नीरज पासवान, अशोक पासवान, रामप्रवेश कुमार, संतोष पासवान, गोपाल कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >