धूं-धूं कर जल गयी कार, बाल-बाल बचे सवार

मंगलवार के शाम गया-डोभी सड़क मार्ग में बजौरा के पास एक कार में अचानक आग लग गयी. इससे कार के अधिकतर भाग जल गये.

डोभी. मंगलवार के शाम गया-डोभी सड़क मार्ग में बजौरा के पास एक कार में अचानक आग लग गयी. इससे कार के अधिकतर भाग जल गये. कार में चालक समेत सवार सुरक्षित निकल गये. कार सवार शेरघाटी निवासी रमीज ने बताया कि गया एयरपोर्ट से अपने घर परिवार के साथ जा रहे थे. इसी बीच बजौरा के पास गाड़ी बंद हो गयी. गाड़ी के बोनट के खोलने पर इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गयी. सड़क पर कार में आग लगी देख आसपास के लोग दौड़े और पास में एक मकान में कार्य कर रहे मजदूरों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया. काफी देर तक प्रयास के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पा लिया. कुछ देर के लिए सड़क के दोनों तरफ की गाड़ियों का परिचालन बंद हो गया. पीड़ित ने अपने स्वजनों को घटना की खबर की है. कार में सवार एक महिला समेत दो पुरुष अपने सामान के साथ सुरक्षित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >