बस ने ऑटो में मारी टक्कर, 10 लोग जख्मी

पाली गांव के समीप हुई घटना, घायलों में छह बच्चे भी शामिल

पाली गांव के समीप हुई घटना, घायलों में छह बच्चे भी शामिल प्रतिनिधि, बेलागंज. गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर पाली गांव के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें छह छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है. जानकारी के अनुसार, मेन थाना क्षेत्र के आढ़पुर गांव से एक परिवार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए ऑटो से जा रहा था. इसी दौरान पाली गांव के समीप सामने से आ रही बस ने तेज गति में ऑटो में सीधी टक्कर मार दी. घटना इतनी जोरदार थी कि ऑटो पर बैठे सभी लोग चोटिल हो गये. घायलों में आरती कुमारी, रूचि देवी, रंजू देवी और आरती देवी के नाम शामिल हैं. छह बच्चे भी घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. आरती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया गया. बस चालक फरार इधर, दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि अभी तक थाने में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >