मोरहर नदी से युवक का शव बरामद

पांच दिन पूर्व दोस्तों के साथ मोरहर नदी में स्नान करने गया था युवक

पांच दिन पूर्व दोस्तों के साथ मोरहर नदी में स्नान करने गया था युवक प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव के निकट से गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है. ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पहले बरमा गांव के मजदूर झंगु मांझी के 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार उर्फ निरहुआ मोरहर नदी में अपने साथियों के साथ मोरहर नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया था. उसका शव पांच दिन बाद बरामद हुआ है. हालांकि, संदीप के मोरहर नदी में डूबने के बाद एडीआरएफ के माध्यम से तीन दिनों तक खोजबीन करायी थी. लेकिन, कोई सुराग नही मिला था. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि मोरहर नदी से संदीप का शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया. इधर, शव के मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >