पुलिस कर रही जांच प्रतिनिधि, मानपुर. पितृपक्ष मेले में एक महिला सुपरवाइजर की बाइक असामाजिक तत्वों ने सोमवार की सुबह रबर डैम उतरी गेट से चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, जनकपुर मुहल्ले में मधुमति आश्रम के पास रहने वाली आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका की ड्यूटी सीता कुंड से सीता पथ होते रबर डैम तक लगायी गयी थी. महिला पर्यवेक्षिका (पति शंभु प्रसाद सिंह) का बेटा राजू रंजन मां को ड्यूटी पर छोड़ने रबर डैम पूर्वी उतरी गेट पर पहुंचा था. बाइक को बाहर खड़ी कर अंदर प्रवेश किया और जब वापस आया, तो देखा कि बाइक चोरी हो गयी है. इस मामले में पीड़ित बाइक मालिक राजू रंजन ने मुफस्सिल थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 0टू एयू/3205 सिलेंडर प्लस है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
