वार्ड पार्षद के घर के समीप से बाइक की चोरी

नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत देवधरपुर मुहल्ले में वार्ड पार्षद के घर के समीप से बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है.

टिकारी. नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत देवधरपुर मुहल्ले में वार्ड पार्षद के घर के समीप से बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा टिकारी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. अलीपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर ग्राम निवासी धीरज कुमार ने शिकायत की है कि वह परिवार सहित वार्ड नंबर 19 की पार्षद के आवास के समीप स्थित किराये के मकान में रहते हैं. मंगलवार को दोपहर में बाइक खड़ी कर खाना खाने कमरे पर पहुंचे और खाना कर वापस लौटे, तो बाइक नहीं खड़ी थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नही मिला. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कर बाइक का सुराग पता करने की गुहार लगायी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >