गया जंक्शन पर कई ट्रेनों के बदलेंगे रूट, होने वाला है मेगा ब्लॉक, इन दो ट्रेनों में कोई बदलाव नहीं

Bihar News: गया जंक्शन को 2026 तक वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए एक्स्ट्रा मजदूर लगाकर काम किया जा रहा है. नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्लेटफॉर्म दो और तीन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कुछ ट्रेनों के रूट और संचालन में बदलाव होंगे.

Bihar News: गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. गया जंक्शन पर एक्स्ट्रा मजदूर लगाकर काम किया जा रहा है. 2026 में गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा गया है. नवंबर के अंतिम सप्ताह में गया जंक्शन के दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर मेगा ब्लॉक लेकर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई, लंबाई और विस्तार का काम होगा. मेगा ब्लॉक शुरू होने के बाद 10 प्रतिशत ट्रेनों के रूट में बदलाव होगा. कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द भी किया जायेगा.

गया जंक्शन पर क्या अपडेट

कुछ ट्रेनों के परिचालन में रूट बदलाव किया जायेगा. इसके अलावा कुछ ट्रेनों के परिचालन में कमी आयेगी. गया जंक्शन के दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म से लगभग 50 ट्रेनों का परिचालन किया जाता है. इसमें महाबोधि एक्सप्रेस और वाराणसी-रांची वंदे भारत के परिचालन में कोई असर नहीं पड़ेगा.

महाबोधि एक्सप्रेस और वंदे भारत को छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म से परिचालन किया जायेगा. इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों का चार, पांच, छह और सात के साथ-साथ पीजी लाइन से परिचालन किया जायेगा, ताकि ट्रैफिक पर दबाव ज्यादा न पड़े. मेगा ब्लॉक लेने से पहले हर सिस्टम को अपडेट भी किया जा रहा है. इससे रेलयात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा.

मांगी गयी रिपोर्ट, दी गयी जानकारियां

गया जंक्शन के दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर मेगा ब्लॉक लेने से पहले स्थानीय अधिकारियों से सीनियर अधिकारियों ने एक रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट में स्थानीय अधिकारियों की टीम ने लगभग जानकारियां उपलब्ध करा दी हैं. इसमें लगभग 50 ट्रेनों के परिचालन के बारे में भी सूचना दी है.

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेनों के परिचालन के बारे में निर्णय लिया जायेगा. इसके बाद आगे का कामकाज शुरू होगा. कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, रूट में बदलाव, रद्द और ट्रेनों के परिचालन में कमी के बारे में विचार-विमर्श किया जायेगा. इसके बाद एक सूची तैयार होगी. सूची के हिसाब से ही ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे के लिए मौसम सेवा केंद्र ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >