गया जी: बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी से एक लाख रुपये नकद चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के शंकर बिगहा गांव में सोमवार देर रात बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र में चोरों ने सेंध लगा दी। केंद्र संचालक सनोज चौहान के घर में संचालित हो रहे इस सीएसपी से चोर लगभग एक लाख रुपये नकद उड़ा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaya ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के मंडा पंचायत के शंकर बिगहा गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र को निशाना बनाकर करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर ली. सीएसपी संचालक सनोज चौहान ने बताया कि सीएसपी का संचालन घर में ही किया जाता है. सोमवार की शाम वह सीएसपी केंद्र को बंद कर घर में खाना खाने के बाद सोने चले गये. मंगलवार की सुबह जब उन्होंने सीएसपी खोला, तो देखा कि काउंटर का दराज खुला हुआ है और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये गायब हैं. इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की सूचना गुरुआ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस सत्यता की जांच कर रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Rajeev Kumar

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >