Bihar Famous Sweets: बेहद प्रसिद्ध है बिहार के इस जिले का तिलकुट, अनोखी सुगंध और स्वाद के लिए है मशहूर

Bihar Famous Sweets: बिहार के गया जिले का तिलकुट पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. सर्दियों से पहले यहां की गलियों से आपको तिलकुट की महक मिलने लगती है. तिलकुट बनाने की शुरुआत गया की धरती से ही हुई थी.

Bihar Famous Sweets: बिहार के गया जिले का तिलकुट पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. सर्दियों से पहले यहां की गलियों से आपको तिलकुट की महक मिलने लगती है. मकर संक्रांति के दिन सभी लोगों के भोजन में चूड़ा-दही के साथ तिलकुट जरूर शामिल होता है. इस दिन तिलकुट खाना अनिवार्य होता है. गया का तिलकुट प्रमुख मिष्ठान के रूप में देश-विदेश में प्रसिद्ध है. मकर संक्रांति के एक महीने पहले से ही गया की गलियों में तिलकुट की सोंधी महक और तिल कूटने की धम-धम की आवाज लोगों के जेहन में मकर संक्रांति की याद दिलाती है.

गया की धरती से हुई थी तिलकुट बनाने की शुरुआत

तिलकुट बनाने की शुरुआत गया की धरती से हुई थी. हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन तिल की वस्तु दान देना और खाने से पुण्य मिलता है. मकर संक्रांति के एक-डेढ़ महीने पहले से ही गया की गलियों और मोहल्लों में तिलकुट बनाने का काम शुरू हो जाता है. गया में हाथ से कूटे जाने वाले तिलकुट ना केवल खास्ता होते हैं, बल्कि खाने में भी इसका स्वाद दूसरे जगहों की तुलना में स्वादिष्ट और सोंधा होता है.

जिले का रमना रोड तिलकुट निर्माण के लिए है प्रसिद्ध

गया जिले का रमना रोड तिलकुट निर्माण के लिए बहुत प्रसिद्ध है. अब टेकारी रोड, कोयरी बारी, स्टेशन रोड, डेल्हा सहित कई इलाकों में कारीगर भी हाथ से कूटकर तिलकुट का निर्माण करते हैं. गया में कम से कम 200 से 250 घरों में तिलकुट कूटने का काम चलता है.

यहां की महिलाएं भी इस व्यवसाय में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. खस्ता तिलकुट के लिए प्रसिद्ध गया का तिलकुट झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी भेजा जाता है. अब गया के तिलकुट की डिमांड विदेशों में भी होने लगी है. क्योंकि विदेशों से बोधगया आने वाले पर्यटक अपने साथ यहां का प्रसिद्ध तिलकुट जरूर लेकर जाते हैं.

Also Read: बिहार में साथ रहना चाहते हैं 16 हजार शिक्षक दंपति, सरकार से लगाई तबादले की गुहार

गया में कैसे तैयार किया जाता है तिलकुट

कारीगर ने बताया कि सबसे पहले चीनी और पानी को कढ़ाई में रखकर गर्म किया जाता है. फिर इसका घानी तैयार किया जाता है. उसके बाद चीनी के घोल को चिकने पत्थर पर रखा जाता है. ठंडा होने के बाद इसको पट्टी पर चढ़ाया जाता है. उसके बाद इसे तिल के साथ गरम कढ़ाई में भूना जाता है. फिर छोटे-छोटे लोई बनाकर इसे हाथों से कूटा जाता है. तिलकुट कूटने के बाद उसे सूखने के लिए रखा जाता है ताकि वह खास्ता हो जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >