गया जी : यमुना नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में से एक युवक डूबा, SDRF कर रही तलाश

गया जी में यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया. उसे बचाने के चक्कर में एक और दोस्त भी लापता हो गया, जिसे बचाने का प्रयास जारी है. SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश कर रही है.

गया जी बेलागंज थाना क्षेत्र के सोनपुर मंदिर के समीप यमुना नदी में मंगलवार को स्नान करने गए पांच दोस्तों में से एक युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया. घटना के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका.

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, खोजबीन जारी

घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी. खबर लिखे जाने तक युवक बरामद नहीं हो सका था.

दोस्त को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में चला गया चंदन

जानकारी के अनुसार, पांचों दोस्त नदी में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान अमर कुमार अधिक गहराई में चला गया. उसे बचाने के प्रयास में रामप्रवेश यादव का 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार भी गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया. चार अन्य दोस्त किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए.

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

नदी किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग नदी किनारे पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >