Gaya Ji News : गया जी के बेलागंज थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि अपराध नियंत्रण और वारंट के निष्पादन को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश मांझी, जयप्रकाश कुमार, ओम प्रकाश साव, छोटू कुमार, नंदकिशोर यादव और विल्टु यादव शामिल हैं.
विभिन्न मामलों के आरोपी शामिल
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुर्की वारंटी, न्यायालय से निर्गत वारंटी तथा शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपित व्यक्ति शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के फरार अपराधियों और वारंटियों के बीच हड़कंप का माहौल है.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए
थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि बेलागंज थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून का राज कायम रहे.
Also Read :गया जी : कोंच प्रखंड कार्यालय के पास दो हाईवा में जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की हालत गंभीर
