गया जी: बेलागंज के नए बीडीओ संजय कुमार राय का भव्य स्वागत, पेयजल संकट दूर करने का दिया भरोसा

बेलागंज प्रखंड में नवपदस्थापित बीडीओ संजय कुमार राय का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने पेयजल संकट का मुद्दा उठाया, जिस पर बीडीओ ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

Gaya ji News: बेलागंज प्रखंड सभागार में शनिवार को नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार राय का एनडीए कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार ने की. समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

विकास कार्यों में तेजी की जताई उम्मीद

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि नए बीडीओ के आगमन से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बेहतर समन्वय से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है.

स्थानीय लोगों ने उठाया पेयजल संकट का मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. लोगों ने पीएचईडी विभाग के कार्यों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई इलाकों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बीडीओ ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

बीडीओ संजय कुमार राय ने कहा कि पेयजल से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा.

कार्यक्रम में राहुल कुमार, दिलीप कुमार, लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार उर्फ गोलू, चुन्नू शर्मा, ज्योतिष कुमार सुमन, धर्मपाल कुमार, रवि शंकर कुमार, रामप्रवेश कुमार, इंद्रजीत मांझी, मनोज कुमार मांझी सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >