बोधगया कार हादसा: आयुष्मान की मौत मामले में ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर, पहचान में जुटी पुलिस

बोधगया में ट्रक और कार की भीषण टक्कर के बाद लगी आग में रांची के रहने वाले 18 वर्षीय आयुष्मान की जलकर मौत हो गई। आयुष्मान की मां ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ मोड़ के पास बुधवार की रात को ट्रक व कार की टक्कर के बाद लगी आग के कारण कार में सवार रांची के आयुष्मान की जल कर हुई मौत मामले में आयुष्मान की मां माला सिंह ने बोधगया यातायात थाने में ट्रक के ड्राइवर पर केस दर्ज कराया है. इसमें उन्होंने कहा है कि उनका 18 वर्षीय बेटा आयुष्मान सिंह अपने फुफेरा भाई करीब 28 वर्षीय ऋषभ कुमार उर्फ गोलू के साथ रांची से बुधवार की शाम छह बजे वैशाली स्थित मधौल के लिए निकला था. आवेदन में उन्होंने कहा है कि गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि बोधगया के अमर बिगहा के पास एक ट्रक चालक की लापरवाही के साथ मोड़ लेने के कारण कार की टक्कर हो गई और आग लगने के कारण उनके बेटे की कार के अंदर ही जल कर मौत हो गई.

ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी पुलिस

उन्होंने यह भी कहा है कि वह अपने बेटे का जला हुआ शव को भी नहीं पहचान सकती हैं. आयुष्मान की मां माला सिंह ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. बोधगया थाने को दिए गए इस आवेदन को बोधगया यातायात थाने को रेफर किया गया और उसके बाद ट्रक के चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है. यातायात थानाध्यक्ष पंकज सुमन ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है. उधर, इस घटना में मारे गए अन्य युवकों का शुक्रवार तक कोई दावेदार बोधगया थाना से संपर्क नहीं किया है.

अन्य मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी

इस संबंध में बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई संपर्क नहीं किया है व मारे गए अन्य युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में बोधगया यातायात थाने में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >