गया के गरुआ में दो घरों को बनाया निशाना, नगद समेत लाखों की संपत्ति ले उड़े

Gayaji News: चोरों ने देर रात विरेन्द्र प्रसाद एवं दिलीप प्रसाद के घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गुरुआ (गयाजी) प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट Gayaji News: गुरुआ थाना क्षेत्र के अतोपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगद राशि समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात विरेन्द्र प्रसाद एवं दिलीप प्रसाद के घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. मंगलवार की सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं.

समूह से लिए थे 50 हजार, उड़ा ले गये चोर

पीड़ित परिवारों ने बताया कि चोर नगद राशि, आभूषण तथा अन्य मूल्यवान सामान अपने साथ ले गए. विरेन्द्र प्रसाद की पत्नी ने बताया कि उन्होंने निजी कार्य के लिए स्वयं सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लिया था, जिसे घर में सुरक्षित रखा गया था. चोरी के दौरान उक्त राशि भी चोरों ने उड़ा ली.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने गुरुआ थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की गहन छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Also Read : सारण में चारपहिया वाहन से 30 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >