नवनियुक्त 902 सिपाहियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित समारोह में पुलिस महानिरीक्षक-आइजी क्षत्रनील सिंह, एसएसपी आनंद कुमार व सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने नवनियुक्त 902 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया.

गया जी. पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित समारोह में पुलिस महानिरीक्षक-आइजी क्षत्रनील सिंह, एसएसपी आनंद कुमार व सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने नवनियुक्त 902 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए आइजी ने कहा कि आप सभी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है. इसका निर्वहन बेहतर तरीके से करें. इस दौरान वरीय अधिकारियों ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. गौरतलब है कि नवनियुक्त 902 सिपाहियों में 476 महिला सिपाही व 426 पुरुष सिपाही शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >