तबीयत बिगड़ने से एएनएम की मौत, शोक

गया न्यूज : शोकसभा में दी गयी श्रद्धांजलि

गया न्यूज ङ शोकसभा में दी गयी श्रद्धांजलि

प्रतिनिधि,

डोभी.

डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त एएनएम प्रियंका कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गयी. इसको लेकर सोमवार को डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया. इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जिले के इमामगंज डुमरिया निवासी प्रियंका कुमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में एएनएम पद नियुक्त थी. शनिवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई. इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गयी. वहां पर रविवार की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शोकसभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सा व एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >