आंबेडकर को कांग्रेस ने हमेशा अपमानित किया है : सुशील

भाजपा की ओर से आंबेडकर जयंती पर पखवाड़ा मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

गुरारू. भाजपा की ओर से आंबेडकर जयंती पर पखवाड़ा मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर को कांग्रेस ने हमेशा अपमानित किया है. भाजपा सरकार ने उन्हें सम्मान देने के लिए पंचतीर्थ योजना लाया. वहीं, एमएलसी राधा मोहन सिंह ने कहा कि भाजपा डॉ भीमराव आंबेडकर को काफी हृदय से सम्मानित करती है और करती रहेगी. वहीं, रजौली पूर्व विधायक कन्हैया रजवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष के द्वारा भाजपा के ऊपर गलत आरोप लगाया गया था कि भाजपा डॉ अंबेडकर को सम्मान नहीं देती है. वहीं, गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के नेता पंकज नारायण दीपक ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ भीमराव ने दलित समाज को हक दिलाने का काम किया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू शर्मा व मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता अनिल शर्मा, सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी, पंकज नारायण दीपक, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संतोष देव यादव, भाजपा नेता डॉ लालजी यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >