गया जी : अलखदेव मध्य विद्यालय के मुख्य मार्ग पर चला सफाई अभियान, छात्रों और स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

गया जी के अलखदेव मध्य विद्यालय के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जमा कूड़े-कचरे से निजात मिली है. मुखिया प्रतिनिधि डॉ. कमलेश यादव के नेतृत्व में चले विशेष सफाई अभियान से छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है. प्रशासन की सक्रियता और जनसहयोग से यह पहल सफल हुई.

गया जी जिले के गुरारू बाजार स्थित अलखदेव मध्य विद्यालय के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जमा कूड़ा-कचरा और गंदगी को हटाने के लिए शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया. यह अभियान गुडरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ. कमलेश यादव के नेतृत्व में शुरू किया गया. सफाई कार्य शुरू होने से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

बताया जा रहा है कि विद्यालय के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से कूड़ा जमा रहने के कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो गई थी, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई थी.

पंचायत समिति की बैठक में उठा था मामला और अधिकारियों का निरीक्षण

इस समस्या को हाल ही में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. बता दें कि टिकारी एसडीओ प्रवीण कुमार कुंदन, बीडीओ संभव कुमार सिंह, एमओ चंदन कुमार समेत कई अधिकारियों ने मंगलवार को विद्यालय के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने गंदगी की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया था.

उन्होंने जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए थे.

प्रशासन के निर्देश के बाद शुरू हुई सफाई

प्रशासन के निर्देश के बाद पंचायत की पहल पर सफाई अभियान शुरू किया गया. सफाईकर्मियों की मदद से मार्ग पर जमा कूड़ा-कचरा हटाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

मुखिया प्रतिनिधि की अपील और प्रशासन की चेतावनी

गुडरु मुखिया प्रतिनिधि डॉ. कमलेश यादव ने कहा कि विद्यालय के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की.

प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में दोबारा इस तरह गंदगी जमा नहीं होने दी जाएगी. इसके लिए नियमित निगरानी की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >