गया जी हवाई अड्डा का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया

Gaya Ji Airport News : निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अवसंरचनात्मक विकास कार्यों तथा परिचालन गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की.

Gaya Ji Airport News : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, क्षेत्रीय मुख्यालय कोलकाता के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक-पूर्वी क्षेत्र हरगोविंद मीणा एवं महाप्रबंधक (सिविल) रामजी अवस्थी ने सोमवार को गया जी हवाई अड्डे का विस्तृत निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अवसंरचनात्मक विकास कार्यों तथा परिचालन गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा

निरीक्षण के पश्चात क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक एवं महाप्रबंधक (सिविल) ने राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में गया जी हवाई अड्डे के विकास, भूमि से जुड़ी आवश्यकताओं, संपर्क सुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें.. Re-Exam में फर्जीवाड़ा: मगध मेडिकल कॉलेज के छात्र से 15 दिन पहले ही CBI ने की थी पूछताछ, जानिए चौंकाने वाला खुलासा

हवाई अड्डे का विकास और तेज गति से होगा

बैठक के दौरान हवाई अड्डे के समग्र विकास के लिए आपसी समन्वय और सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के संयुक्त प्रयासों से गया जी हवाई अड्डे का विकास और तेज गति से होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी.

विमानपत्तन निदेशक अवधेश कुमार ने कोलकाता से आए वरिष्ठ अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन को हवाई अड्डे के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया.

Also Read : भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- पुलिस ने कोई बर्बरता नहीं की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >