एम्स दिल्ली की टीम ने आमस अस्पताल का किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस का मंगलवार को दिल्ली एम्स से आयी छह सदस्यीय आइसीएमआर टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया.

आमस. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस का मंगलवार को दिल्ली एम्स से आयी छह सदस्यीय आइसीएमआर टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया. इसका नेतृत्व तेज़ प्रकाश सिन्हा कर रहे थे. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि करीब एक घंटा अस्पताल में ठहरी टीम में शामिल लोगों के द्वारा घूम-घूम कर अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, इंडोर, इमरजेंसी सेवा लेबर रूम और हीट वेव रूम आदि की जांच की. उन्होंने अस्पताल में क्या-क्या सुविधाएं हैं और इलाज किस ढंग से किया जाता है, इसकी भी जानकारी प्राप्त की गयी. डॉ महेश ने बताया कि टीम को इस बात की जानकारी दी गयी कि अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डॉक्टर व अन्य स्टाफ की कमी है. टीम में शामिल लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती रोगियों से बात कर भी जानकारी प्राप्त की गयी. इस अवसर पर डॉ महेश प्रसाद, डॉ सुनंदा और मिथलेश रवि आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >