खजुरिया स्कूल में एआइ संगोष्ठी, तकनीक के भविष्य पर मंथन

प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुरिया के सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गयी.

बांकेबाजार. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुरिया के सभागार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि बदलते परिवेश और विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास का परिणाम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है. उन्होंने बताया कि नई तकनीकों को समावेश कर नवाचार के माध्यम से राज्य के विकास को गति दी जा सकती है. प्राचार्य ने कहा कि आज एआइ सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से एक परिवर्तनकारी तकनीक के रूप में स्थापित हो रही है. इसके माध्यम से शोध, नवाचार और वैश्विक स्तर पर बदलाव की अपार संभावनाएं हैं, जिनमें बिहार भी अग्रणी भूमिका निभा सकता है. संगोष्ठी में शिक्षकों ने भी छात्रों को एआई के विभिन्न पहलुओं और उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रुचि के साथ विषय को समझा और तकनीकी विकास के प्रति उत्साह दिखाया. इस मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार, नेहा सिंह, पूनम कुमारी, मिसी कुमारी, अमृता कुमारी, रेहाना खातून, सजाबीना खातून, वंदना कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >