Gaya ji News : गया जी किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में मोहड़ा एवं नीमचक बथानी प्रखंडों के उर्वरक प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की. जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर आठ उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि दो प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
10 प्रतिष्ठानों की हुई जांच
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि किसानों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई. निरीक्षण के दौरान कुल 10 उर्वरक दुकानों की जांच की गई. उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
24 घंटे में 1,875 किसानों को मिला उर्वरक
जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,875 किसानों के बीच 290.32 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया गया. वहीं इफको की नई रैक पहुंचने से जिले को 1,332.89 मीट्रिक टन यूरिया की अतिरिक्त आपूर्ति भी प्राप्त हुई है.
जिले में उर्वरक की नहीं है कमी
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. जिले में 18,337.248 मीट्रिक टन यूरिया, 2,866.40 मीट्रिक टन डीएपी, 9,877.10 मीट्रिक टन एनपीके, 6,521.025 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 2,214.72 मीट्रिक टन एमओपी उपलब्ध है.
डीएपी के विकल्प अपनाने की अपील
डीएओ ने किसानों से डीएपी पर अनावश्यक निर्भरता नहीं रखने और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार एनपीके एवं अन्य मिश्रित फॉस्फेटिक उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए भंडारण और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में मोहड़ा एवं नीमचक बथानी प्रखंडों के उर्वरक प्रतिष्ठानों पर संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की. जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर आठ उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि दो प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
