युवा आयोग के गठन पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

पुलिस लाइन सिंगरा स्थित लोजपा (रामविलास) के प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित हुई.

गया. पुलिस लाइन सिंगरा स्थित लोजपा (रामविलास) के प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित हुई. इसमें युवा आयोग के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह ने इसे “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” विजन का हिस्सा बताया और चिराग पासवान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया. जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि चिराग पासवान के प्रयासों से यह संभव हुआ, जिसे हर युवा सराह रहा है. संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर सुमन सिंह ने इसे युवाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >