गया जी : एसएमएसजी कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप, एबीवीपी ने की कार्रवाई की मांग

एसएमएसजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं से जबरन वसूली का मामला गरमाया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

Gaya Ji News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शेरघाटी इकाई ने शनिवार को एसएमएसजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. परिषद के पदाधिकारियों ने छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी.

छात्रों से जबरन वसूली का आरोप

नगर मंत्री सचिन कुमार ने बताया कि परिषद को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कॉलेज के काउंटर और सीएलसी विभाग में छात्र-छात्राओं से जबरन 200 से 500 रुपये तक की राशि ली जा रही है. इसके अलावा एडमिशन फॉर्म लेने और जमा करने के नाम पर भी 30 से 50 रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया गया.

अवैध वसूली का लगाया गंभीर आरोप

कॉलेज इकाई अध्यक्ष सुबोध चौधरी ने आरोप लगाया कि कॉलेज में विभिन्न कार्यों के लिए छात्रों से अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे हैं और बिना भुगतान के कोई कार्य नहीं किया जाता. छात्र नेता रंजन कुमार ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं. ज्ञापन में कॉलेज के शौचालयों की समुचित व्यवस्था कराने, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज परिसर में डायल-112 पुलिस की तैनाती करने, ''मे आई हेल्प यू'' काउंटर की स्थापना तथा सभी विभागों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

मांगे पूरी न होने पर आंदोलन

सचिन कुमार ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा. इस अवसर पर रंजन कुमार, सुबोध कुमार, अमित कुमार, सचिन चौधरी, शशि कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >