गयाजी: आठ साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, 2018 के मारपीट व उत्पीड़न मामले में भेजा गया जेल

गयाजी के कोंच थाना पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रवि रंजन कुमार को मारपीट और उत्पीड़न मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Gayaji News : गयाजी के कोंच थाना पुलिस ने वर्ष 2018 के मारपीट एवं उत्पीड़न मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के बैकटपुर गांव निवासी रवि रंजन कुमार के रूप में हुई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने वर्ष 2018 में उसके खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. मामले की सुनवाई के दौरान लगातार फरार रहने पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव बैकटपुर में मौजूद है. इसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >