हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए हर साल की तरह इस बार भी एक हिंदू महिला ने अपने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांधी और उसकी सलामती की दुआ की.

आमस. गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए हर साल की तरह इस बार भी एक हिंदू महिला ने अपने मुस्लिम भाई की कलाई पर राखी बांधी और उसकी सलामती की दुआ की. आमस प्रखंड के हमजापुर निवासी व पत्रकार अनवर हुसैन सोनी को पड़ोस की हिंदू महिला सुशीला उर्फ मुनिया पिछले कई वर्षों से भाई मानती हैं. सुशीला की ससुराल टिकारी में है, लेकिन वह हर वर्ष रक्षाबंधन पर ससुराल से हमजापुर आकर सोनी को राखी बांधती हैं. वह पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर राखी बांधती हैं. इसके बाद भगवान से भाई की सलामती और खुशहाली की दुआ करती हैं. अनवर हुसैन सोनी ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और यह भाई-बहन का रिश्ता धर्म और जाति की सीमाओं से परे एक अनमोल बंधन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >