भाजपा की 16 सदस्यीय कमेटी बनायी गयी

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल टिकारी के अध्यक्ष मुकेश जैन ने रविवार को जैन मैरेज हॉल में कोर कमेटी की घोषणा की. इसमें 16 सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है.

टिकारी. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल टिकारी के अध्यक्ष मुकेश जैन ने रविवार को जैन मैरेज हॉल में कोर कमेटी की घोषणा की. इसमें 16 सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. इसमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री व एक कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया गया है. साथ ही उन्हें पद और दायित्व की जिम्मेवारी सौंपी गयी. जिलापाध्यक्ष प्रो वेंकटेश शर्मा की मौजूदगी में अध्यक्ष मुकेश जैन द्वारा माला पहना कर सम्मानित किया गया. बैठक की शुरुआत से पूर्व अध्यक्ष और सभी नवनियुक्त नगर भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया. नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश जैन द्वारा पार्टी के आगे के विकास कार्यक्रम और पार्टी द्वारा दिये निर्देशों के अनुसार जनता के बीच सरकार द्वारा किये गये कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. उपाध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार, वंदना अवस्थी, सिंधु जैन, गणेश कुमार, मनोज गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता जबकि महामंत्री धीरज कुमार, विक्की कुमार मंत्री के पद पर माया कुमारी, रिंकू कुमारी, सौरभ केशरी, संजीव कुमार सिंह , संगीता देवी शामिल थे. इस आयोजित कार्यक्रम में 20 सूत्री सदस्य डॉ सुरेंद्र कुमार, दक्षिणी मंडल के महामंत्री सुरेश सिंह व संतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >