गया : गया जंकशन स्थित बागेश्वरी गुमटी के पास से मंगलवार की रात ट्रेन में मोबाइल व अटैची चोरी करते आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी का परशुराम चौधरी बताया जाता है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को पटना-गया पैसेंजर ट्रेन से एक चोर को पकड़ा गया था. उस समय परशुराम चौधरी भागने में सफल रहा था.
उसने ट्रेन में चोरी करने के लिए एक टीम तैयार की है. इसका लीडर परशुराम ही है. युवक ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने का प्रयास कर रहा था. जैसे ही ट्रेन बागेश्वरी गुमटी पहुंची समान लेकर भागने का प्रयास किया. इसी बीच यात्रियों ने उसे पकड़ कर हल्ला करना शुरू कर दिया. जीअारपी के जवानों ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को जेल भेज दिया गया.
