दो दिन बाद फिर चढ़ा पारा माैसम का मिजाज भी गरम

बुधवार को गया का अधिकतम तापमान रहा 42.6 डिग्री शुक्रवार को बादल छाये रहने का अनुमान गया : आधी, पानी व बदली छाने के बाद माैसम में थाेड़ी नरमी आ गयी थी, पर दाे दिनाें बाद बुधवार काे तापमान फिर चढ़ गया. माैसम का मिजाज गरम हाे गया. बुधवार काे गया का अधिकतम तापमान 42.6 […]

बुधवार को गया का अधिकतम तापमान रहा 42.6 डिग्री
शुक्रवार को बादल छाये रहने का अनुमान
गया : आधी, पानी व बदली छाने के बाद माैसम में थाेड़ी नरमी आ गयी थी, पर दाे दिनाें बाद बुधवार काे तापमान फिर चढ़ गया. माैसम का मिजाज गरम हाे गया. बुधवार काे गया का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री व न्यूनतम 22.6 डिग्री रिकार्ड किया गया. इससे पहले रविवार काे इस साल में पहली बार अब तक गया का अधिकतम पारा 42.7 डिग्री व न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था. साेमवार काे माैसम का मिजाज गड़बड़ा गया था.
बदली छाने, आंधी के साथ 1.8 मिलीमीटर बारिश भी हुई थी. तब अधिकतम पारा तीन डिग्री गिर कर 39.5 डिग्री व न्यूनतम 26.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था. दूसरे मंगलवार काे दिन भी बदली छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई थी आैर अधिकतम पारा 38.9 डिग्री व न्यूनतम पारा 21.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था.
माैसम में आये उतार-चढ़ाव से लाेगाें की तबीयत भी नासाज (ठीक नहीं) रहने लगी है. बुधवार काे पारा चढ़ने के साथ धूप में भी काफी कड़वाहट थी. लहर के साथ गरमी काफी महसूस की गयी.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के अधिकारी के मुताबिक एक दिन बाद फिर अासमान में छिटपुट बदली छाने की संभावना है, पर बारिश के खास आसार नहीं हैं. अभी पारा आैर ऊपर जाने की संभावना जतायी जा रही है. इससे तपिश बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >