आमस में निर्माण कंपनी पर नक्सलियों का हमला

मजदूरों के साथ की मारपीट, फायरिंग आमस : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित शेख बिगहा गांव के पास पुल निर्माण के काम में लगी एक कंपनी के कार्य स्थल पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे नक्सलियों के एक हथियारबंद दस्ते ने हमला बोल दिया. पता चला है कि इस दौरान नक्सलियों […]

मजदूरों के साथ की मारपीट, फायरिंग
आमस : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र स्थित शेख बिगहा गांव के पास पुल निर्माण के काम में लगी एक कंपनी के कार्य स्थल पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे नक्सलियों के एक हथियारबंद दस्ते ने हमला बोल दिया. पता चला है कि इस दौरान नक्सलियों ने काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की व गोलियां भी चलायीं. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होेने की सूचना नहीं है, लेकिन पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है. निर्माण कार्य में जुटे मजदूर हाकिम शेख व जमशेद शेख ने बताया कि नक्सली चार बाइक से आये थे.
उनकी संख्या करीब आधा दर्जन थी. सभी हथियारों से लैस थे. जमशेद ने बताया कि रात को सभी मजदूर खाना खाने की तैयारी में थे. इस बीच नक्सली आ धमके और मारपीट करते हुए काम को बंद करने को कहा. शेख बिगहा निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह अपने भाई उपास यादव की जगह पर नाइट गार्ड की ड्यूटी कर रहा था. नक्सली आये और बगैर कोई सवाल-जवाब के सबके साथ मारपीट करने लगे. जेनेरेटर बंद करवाया व मौके से भाग निकले. उसने बताया कि नक्सली मो ताहिर को ढूंढ़ रहे थे. ताहिर ही पुल निर्माण का काम करवा रहे हैं. मजदूरों का कहना है कि नक्सलियों ने फायरिंग करने के बाद काम बंद रखने की धमकी दी. घटनास्थल से एक गोली व चार खोखे बरामद किये गये हैं.
गौरतलब है कि हक कंस्ट्रक्शन द्वारा शेख बिगहा नहर पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है. इससे पहले चार बार नक्सली हमला कर चुके हैं. सबसे पहले मशीन में आग लगायी गयी थी. फिर मजदूरों के साथ मारपीट कर के मोबाइल छीन लिया गया था. इसके बाद लेवी से संबंधित परचा छोड़े जाने की घटना को अंजाम दिया गया था. आमस के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है. पुलिस को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >