नालंदा से जब्त की गयी बस

स्कूटीसवार ने मारा धक्का, महिला की गयी जान स्कूटी पर सवार थे तीन युवक एक जख्मी, दो गाड़ी समेत फरार गया से इलाज करा कर पति के साथ घर लौट रही थी महिला गोविंदपुर नहर के पास हादसा डोभी : डोभी-गया रोड पर गुरुवार को बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत […]

स्कूटीसवार ने मारा धक्का, महिला की गयी जान

स्कूटी पर सवार थे तीन युवक
एक जख्मी, दो गाड़ी समेत फरार
गया से इलाज करा कर पति के साथ घर लौट रही थी महिला
गोविंदपुर नहर के पास हादसा
डोभी : डोभी-गया रोड पर गुरुवार को बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, महिला गया से इलाज करा कर अपने पति के संग बाइक से घर लौट रही थी. गोविंदपुर नहर के पास शौच के लिए बाइक से उतरी. इसी दौरान डोभी की तरफ से एक ही स्कूटी पर सवार होकर आ रहे युवकों ने बाइक से उतरी महिला को धक्का मार दिया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस घटना में स्कूटी पर सवार एक युवक भी गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्कूटी पर सवार अन्य दो लोग स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गये. महिला और घायल युवक को डोभी पीएचसी में लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत महिला इमामगंज थाना के छकरबंधा गांव के दाउद मियां की पत्नी जैनब खातून थी. वहीं घायल युवक हंटरगंज थाना के कोबना गांव का सोनू कुमार बताया जाता है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >